फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना घेर सीनियर पुलिस अधिकारी पर केस दर्ज करने पर अड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। इलाके में मनजीत सिंह और रमेश कुमार सैनी के बीच चल रहा प्रॉपर्टी विवाद पूरी तरह गर्मा गया है। लोगों ने बुधवार को पूरे दिन थाने का घेराव करके नारेबाजी कर आरोपी एसपी कमांड पर केस दर्ज करने की मांग की। इसके बाद देर रात पुलिस ने एसपी कमांड बलविंदर सिंह के खिलाफ अवैध रूप से प्रॉपर्टी पर कब्जा करने के आरोप में क्रॉस केस दर्ज किया है। इस क्रॉस केस में मनजीत सिंह की शिकायत पर आरोपी एसपी कमांड बलविंदर सिंह और रमेश सैनी को पार्टी बनाया गया है, जबकि रमेश सैनी की शिकायत पर मनजीत सिंह पर भी केस दर्ज किया गया है। एसपी कमांड पर दर्ज केस में पुलिस ने आईपीसी की धारा 323 और 342 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

वहीं दिन भर लोग आरोपी एसपी कमांड पर केस दर्ज करने की मांग करते रहे और देर शाम को पुलिस ने लोगों को दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसपी तेजिंदर पाल सिंह सहित मौके पर कई अधिकारी और भारी पुलिस बल तैनात रहा। जबकि लोग थाने के बाहर डटे हुए हैं। उनका कहना था सीनियर पुलिस अधिकारी इलाके में रहता है। वह प्लॉट पर अपने कारिंदों के माध्यम से कब्जे की कोशिश कर रहा था। ऐसे में जब तक एफआईआर में उसका नाम और अगवा करने की धारा नहीं लगती, वह वहां से नहीं हटेंगे। खबर लिखे जाने तक लोग थाने के बाहर ही डटे हुए थे। वहीं, इलाके में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है कि आरोपी पुलिस अधिकारी मनजीत सिंह और उसके भाई को अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ पकड़कर कहीं ले जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मनजीत और रमेश सैनी में तीन मरले के एक प्लॉट को लेकर झगड़ा है। इसमें पुलिस के एक उच्च अधिकारी का नाम सामने आ रहा था। मनजीत गुट की तरफ से पुलिस पर पक्षपात करने का आरोप लगाया जा रहा था। बुधवार को जांच के लिए एसपी तेजिंदर पाल सिंह नयागांव पुलिस थाने में पहुंचे। स्थानीय लोगों को आशंका थी कि पुलिस अपने उच्च अधिकारी के दबाव में एकतरफा कार्रवाई करेगी। इस कारण सैकड़ों लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस की परेशानी उस समय बढ़ गई, जब मनजीत के अलावा फिरोज खान, मोहम्मद इम्तियाज सहित कई अन्य लोग थाने के बाहर पहुंचकर उक्त अधिकारी पर अपने-अपने प्लॉट कब्जाने और धोखाधड़ी के आरोप लगाने लगे। एसपी ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी तो डीएसपी सिटी-1 सुखनाज सिंह को एआरपी फोर्स के साथ नयागांव थाने में तैनात किया गया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान और शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पुलिस के इस उच्च अधिकारी ने इलाके के काफी लोगों को डरा धमकाकर उनके प्लॉटों पर कब्जा कर रखा है। मंगलवार को भी इसी पुलिस अधिकारी ने मुलाजिमोें की मदद से मनजीत और उसके भाई का अपहरण करके मारपीट की थी। लोग बोले कि जब तक आरोपी पुलिस अधिकारी पर अपहरण का केस दर्ज नहीं किया जाता, तब तक हम लोग इसी प्रकार धरना देते रहेंगे।
एसपी तेजिंदर पाल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस के एक उच्च अधिकारी का नाम इस मामले में सामने आया है, उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया जाएगा।
आरोप : पुलिस अधिकारी ने किया लोगों के प्लॉटों पर कब्जा
इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों में करीब 10 लोग अपने दस्तावेज लेकर पहुंचे हुए थे। इनका कहना था कि इस पुलिस अधिकारी ने उनके प्लॉटों पर अवैध कब्जा किया हुआ है। साथ ही अपने पद का दुरुपयोग करके लोगों के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज करवा रखे हैं। लोगोें ने कहा कि इस मामले की जांच दूसरी एजेंसियों द्वारा की जानी चाहिए। जब तक दूसरी एजेंसी जांच नहीं करेगी, तब तक लोगों को न्याय नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें