फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करी : मोहाली में 11 किलो अफीम के साथ पकड़ी गईं दो नेपाली महिलाएं, शिमला में करनी थी डिलीवरी 

Sat, 27 Mar 2021 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)

सार

  • लालडू पुलिस ने दो महिलाओं को अफीम के साथ पकड़ा 
  • नेपाली मूल की महिलाओं से 11 किलो अफीम बरामद
  • दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली में अफीम के साथ पकड़ी गई नेपाली मूल की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में हो रही नशा तस्करी के तार अब नेपाल से भी जुड़ने लगे हैं। मोहाली पुलिस ने दो नेपाली महिलाओं को 11 किलोग्राम अफीम के साथ काबू किया है। आरोपी महिलाओं को कहना था कि उन्हें दिल्ली में एक नेपाली महिला ने उक्त सामान शिमला में डिलीवर करने को कहा था। इसके बदले उन्हें 15-15 हजार रुपये मिलने थे। 

विज्ञापन


पकड़ी गई महिलाओं की पहचान लक्ष्मी (41) निवासी नेपाल हाल निवासी सुरीला शिमला और लीला बुद्धा (42) निवासी जिला डाग नेपाल के रूप में हुई । दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसपी देहाती रवजोत गरेवाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन महिलाओं से पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।


जानकारी के मुताबिक, लालडू पुलिस कई दिनों से नशा तस्करों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रही है। लालडू पुलिस की तरफ से सरकारी स्मार्ट स्कूल के पास लिंक रोड पर नाका लगाया हुआ था। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने दो महिलाओं को देखा। दोनों महिलाएं पुलिस को देखकर वहां से खिसकने लगी तो पुलिस ने उन्हें संदेह के आधार पर रोक लिया। इन दोनों महिलाओं ने हाथ में थैले पकड़े हुए थे। पुलिस ने दोनों के थैलों की तलाशी ली तो एक से छह और दूसरे से पांच किलोग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इन्हें थाने ले गई। जहां पर केस दर्ज करने से लेकर अन्य औपचारिकताएं पूरी की गई।
विज्ञापन



दिल्ली बस स्टैंड पर हुई थी डील
पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वह भारत में सब्जी लगाने के लिए आई थी। इसी दौरान दिल्ली बस स्टैंड पर उन्हें नेपाली मूल की एक औरत मिली। उसने उनसे नेपाली में बातचीत कर उनका विश्वास जीता। साथ ही कहा कि उक्त सामान शिमला जाकर किसी व्यक्ति को देना है। इसके बदले उन्हें पैसे दिए जाएंगे। वे उसकी बातों में आ गई। बता दें कि कुछ दिन पहले लालडू पुलिस ने एक नाबालिग युवक को अफीम के साथ पकड़ा था। शिमला पुलिस भी इस तरह के गिरोह को पकड़ चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें