फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ले गए गहने लाखों का सामान

Sat, 06 Aug 2016 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
crime scene - फोटो : crime scene demo
विज्ञापन
 वार्ड-5 में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर में से हजारों रुपये के गहने, मोबाइल फोन और साइकिल चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

तारावती की चखंडी के पास घर में हुई चोरी के बारे में पीड़ित जसविंदर कौर ने बताया कि वह रयात-बाहरा यूनिवर्सिटी में नौकरी करती हैं। वह रोजाना की तरह शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर गई थी, जबकि लड़कियां पढ़ने चली गईं। उन्हाेंने बताया कि घर में ताला लगा था। दोपहर को जब वह घर्र आइं तो घर का ताला खुला पड़ा था। घर के अंदर का समान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर एक साइकिल, दो जोड़ी सोने की बालियां, एक जोड़ी टॉप्स, दो अंगूठियां, एक कोका और एक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। जसविंदर ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। जिक्रयोग है कि काफी समय से शहर में चोरियों और स्नैचिंग की वारदातें हो रही हैं। इससे लोग दहशत में है। गत दिन भी मोटर साइकिल सवार युवक महिला के कान की बाली झपट ले गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें