फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: मां को कहा-मैंने जहर खा लिया और फिर...

Wed, 05 Oct 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मोहाली के बलौंगी में मंगलवार शाम एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिवार वालों ने उसे गंभीर हालत में फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया है। इमरजेंसी में भर्ती युवक की हालत नाजुक है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया वासी बलौंगी (पंजाब) में रह रहे 20 वर्षीय विक्की पुत्र राजेंद्र वर्मा ने शाम चार बजे अपने घर पर जहर निगल लिया। विक्की की मां इंदिरावती के मुताबिक, विक्की ने खुद बताया कि उसने जहर खा लिया है, इसके बाद वह बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिवार के सदस्यों को बुलाया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार वालों ने प्रेम-प्रसंग के बारे में जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया। 

विक्की के माता-पिता व परिवार के अन्य सदस्यों के मुताबिक, उन्हें यह जानकारी नहीं है कि विक्की ने जहर क्यों खाया। जबकि विक्की के दोस्त ने इस बात का खुलासा  किया कि यह मामला प्रेम-प्रसंग का है। अजीम ने बताया कि विक्की बाइक रिपेयर का काम करता है, उसकी छज्जू पुर में दुकान है। विक्की का अपने पैतृक गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उस लड़की से विवाह करने का प्रस्ताव वह परिवार वालों के सामने रख चुका है। अजीम के मुताबिक संभवत: दोनों परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं थे। इसकी जानकारी विक्की ने अपने दोस्तों को भी थी। मंगलवार शाम उन्हें पता चला कि विक्की ने जहर खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें