फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट के नाम पर लाखों ठगे, दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Apr 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
लूट, क्राइम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्लॉट दिलाने के नाम पर 29 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। थाना फेज-1 की पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह व अमरजीत सिंह निवासी गांव कोटला जिला पटियाला के रूप में हुई है। आरोपियों को वीरवार को अदालत में पेश किया गया। इसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला कुछ समय पुराना है। शिकायतकर्ता सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह जमीन खरीदना चाहते थे। इसी बीच उनकी मुलाकात आरोपियों से हुई। आरोपियों ने उन्हें बताया कि पटियाला में उनकी काफी जमीन है। एक दिन वह उन्हें पटियाला स्थित गांव कोटला ले गए। जहां उन्हें जमीन दिखाई गई।

इस दौरान उन्हें जमीन पसंद आ गई। उनके साथ 29 लाख में सौदा हो गया। उन्होंने दोनों को रकम का भुगतान कर दिया, लेकिन इसके बाद आरोपी उन्हें टकराने लगे। कुछ दिन बाद आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें अनजान नंबरों से फोन कर धमकी देने लगे। इससे आहत होकर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें