फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में सिक्योरिटी गार्ड ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Sat, 09 Jul 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मोहाली
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेज-3बी2 स्थित चैकमेट्स सिक्योरिटी के गनमैन ने शुक्रवार शाम सुसाइड कर ली। उसने कंपनी के आफिस में ही खुद पर डबल बैरल गन से गोली चला ली। गोली गले पर लगी, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरिंदर सिंह (40) निवासी गांव बत्ता के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी गुरसेवक सिंह, डीएसपी सिटी आलम विजय सिंह व मटौर थाने के एसएचओ महेश सैनी पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, सुरिंदर सिंह ने करीब 15 दिन पहले नौकरी ज्वाइन की थी। घटना शुक्रवार शाम सवा पांच बजे की है।

सुरिंदर की ड्यूटी कैश वैन पर थी। वह घटना से ठीक पहले पंचकूला में कैश जमा करवाकर अपने साथी रनधीर सिंह के साथ फेज-3बी2 स्थित कंपनी के दफ्तर में पहुंचा था। इसी बीच उसके दोस्त ने अपनी गन कंपनी के बेसमेंट में स्थित ऑफिस के स्टोर रूम में जमा करवा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद सुरिंदर सिंह गन जमा करवाने के लिए स्टोर के बाहर पहुंचा। उसने अपने साथी से स्टोर की चाबी मंगवाई। जब तक वह चाबी लेकर पहुंचता, तब तक उसने खुद को गोली मार ली थी। गोली चलने के बाद कंपनी के दफ्तर और आसपास अफरातफरी मच गई। कंपनी के मुलाजिमों ने मैनेजर को इस बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

एसएचओ महेश सैनी ने बताया कि मृतक के परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है। सुरिंदर के भाई के बयानों पर 174 की कार्रवाई की गई। फिलहाल यह मामला डिप्रेशन में उठाया गया कदम लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुबह से ही निराश दिख रहा था
रनधीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सुबह से लेकर शाम तक वह दोनों साथ थे। सुरिंदर वैसे काफी खुशदिल इंसान था, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही वह निराश दिख रहा था। उसने दो तीन बार उससे निराश होने की वजह पूछी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


दो दिन से बीमार था 
मृतक के भाई जसविंदर सिंह ने बताया कि सुरिंदर दो दिन से वह बीमार था। फिर वह उसे अस्पताल ले गए। जहां पता चला था कि वह टायफाइड से पीड़ित है।

मृतक के दो बच्चे हैं
जसविंदर सिंह ने बताया कि सुरिंदर के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 11वीं की पढ़ाई कर रहा है। जबकि छोटा छठी कक्षा में पढ़ता है। 

पुलिस सीसीटीवी कैमरे देख रही है
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि घटना वाले कमरे में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इसलिए वहां पर लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें