फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में गन प्वाइंट पर लूट: होंडा सिटी में आए लुटेरे, रि. कर्नल पर तानी बंदूक, बोले- जान प्यारी है तो...

Tue, 29 Jul 2025 10:04 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोहाली में गन प्वाइंट पर लूट हुई है। होंडा सिटी में आए चार लुटेरों ने रिटायर्ड कर्नल से लूट की वारदात की है। लुटेरों ने रिटायर्ड कर्नल पर बंदूक तानी और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। 
विज्ञापन
Crime Scene - फोटो : Adobe Stock Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में गन प्वाइंट पर लूट की वारदात हुई है। मोहाली के एरोसिटी ब्लॉक-सी में रियायर्ड कर्नल से कार सवार चार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर डेढ़ तोले सोने का कड़ा और आईफोन लूट लिया। लुटेरे जिस कार में वारदात को अंजाम देकर गए उस कार की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी थी। इस कारण कार का नंबर नोट नहीं हो सका। 

विज्ञापन


आईफोन की लोकेशन ट्रेस करने पर करीब दो किलोमीटर दूर झाड़ियों में मिली। इस मामले में आईटी सिटी थाना पुलिस ने गुरजीत सिंह निवासी सेक्टर-82 के बयान पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

सेवानिवृत्त कर्नल गुरजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वे अब ईसीएचएस फतेहगढ़ साहिब में इंचार्ज पद पर सेवा कर रहे हैं। 20 जुलाई को शाम करीब 6 बजे वह रोजाना की तरह अपने कुत्ते को घर के सामने वाली मेन रोड के पास घुमा रहे थे। उसी समय एक काले रंग की होंडा सिटी कार उनको क्रॉस करके आगे निकल गई। कार के सामने वाला नंबर पर एमएच लिखा था। बाकी नंबर पर मिट्टी लगी थी। कार की कंडक्टर साइड के डैश बोर्ड पर इंग्लैंड के यूनियन जैक के झंडे का सेट रखा था। 
विज्ञापन


पूर्व फौजी ने अपने आई फोन पर पाठ लगाया हुआ था। करीब साढ़े 6 पर वही कार आगे से यू-टर्न लेकर उसके पीछे आई और उसके पास चालक ने कार रोकी। ड्राइवर साइड से एक युवक गाड़ी से उतरा। उसने पूछा कि ग्लोबल इमिग्रेशन कंपनी के एजेंट के घर जाना है। अभी उनकी बातचीत चल रही थी कि उस युवक ने अपने डब से पिस्टल निकालकर कॉक किया और कहा कि अगर जान प्यारी है तो हाथ में पहना सोने का कड़ा उतार कर दे दो। नहीं तो उसे गोली मार देंगे। 

उन्होंने कार में देखा तो कंडक्टर सीट पर आगे-पीछे दो लोग बैठे थे। पिस्टल के डर से अपने हाथ से डेढ़ तोले सोने का कड़ा उतार कर उन्हें दे दिया। लुटेरे ने आईफोन भी छीन लिया और सभी कार में बैठकर एमिटी यूनिवर्सिटी की तरफ फरार हो गए। उन्होंने अपनी बेटी के आईफोन से जब अपने आईफोन की लोकेशन ट्रेस की तो दो किलोमीटर दूर एक चौक के पास दिखाई जा रही थी, जब वह मौके पर पहुंचे तो उनका आईफोन झाड़ियों में पड़ा था। उसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद चार अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।

कुछ दिन पहले भी हुई थी लूट
पूर्व फौजी का कहना है कि इससे पहले भी 9 जुलाई को यही कार सवार ब्लॉक-डी एरोसिटी में रहने वाले हरदीप सिंह से कुत्ता घुमाते समय गन प्वाइंट पर लूटपाट करके गए थे। इस मामले में अभी पुलिस जांच जारी है।

क्या कहती है पुलिस
थाना आईटी सिटी सतविंदर सिंह एसएचओ का कहना है कि मामले के काफी करीब हमारी टीम है। लुटेरे बाहर के हैं। उनकी धरपकड़ के लिए छापा मार रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें