फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: हनी ट्रैप में फंसा लूट करने वाले गिरोह के तीन लुटेरे गिरफ्तार, फंसाने के लिए महिला का करते थे इस्तेमाल

Mon, 04 Nov 2024 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली (पंजाब)

सार

आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। अंबाला के व्यक्ति से 30 हजार रुपये लूटे थे। आरोपी राहगीर को साजिश में फंसाने के लिए महिला का इस्तेमाल  करते थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली में हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन लुटेरों को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है जो लिफ्ट मांगने के बाहने राहगीरों को रोकती थी और बाद में उन्हें सुनसान जगह ले जाकर अपने साथियों को बुला लेती थी। उसके साथी साजिश में फंसे राहगीर से मारपीट कर उसे लूट लेते थे।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार निवासी गांव पिपल खेड़ी थाना झुलका जिला पटियाला (हाल निवासी एकेएस कॉलोनी जीरकपुर), गुरजंट सिंह निवासी कराला जिला पटियाला और संदीप कौर निवासी गांव मछियां वाली बस्ती जीरा जिला फिरोजपुर के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

आरोपियों से एक तलवार और लूटे गए 1200 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संदीप कौर को उसके साथी गुरजंट सिंह और मुकेश कुमार राहगीरों को जाल में फंसाने के लिए इस्तेमाल करते थे। आरोप है कि संदीप कौर अश्लील इशारे कर वाहनों में सफर कर रहे राहगीरों को फंसाती थी।
विज्ञापन


जब कोई जाल में फंस जाता तो वह उससे शारीरिक संबंध बनाने के बहाने सुनसान जगह ले जाती। उसके साथी वहां पहले से मौजूद होते थे। जैसे ही संदीप कौर किसी राहगीर को वहां लेकर जाती तो गुरजंट और मुकेश जबरदस्ती उसकी कार में घुस जाते और राहगीर को डरा धमकाकर सामान व नकदी छीन लेते थे। पूछताछ सामने आया है कि गुरजंट सिंह के खिलाफ थाना राजपुरा, पटियाला में एनडीपीएस का मामला दर्ज है और आरोपी संदीप कौर के खिलाफ भी थाना जीरकपुर में लूटपाट का मामला दर्ज है।

27 अक्तूबर की रात को दिया था वारदात को अंजाम
आरोपियों की गैंग में चार लोग शामिल हैं। चौथा आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस को तलाश है। आरोपियों ने 27 अक्तूबर की रात को एक व्यक्ति को लूटा था। आरोपी संदीप कौर लिफ्ट लेने के बहाने व्यक्ति को एक सुनसान जगह पर ले गई। संदीप कौर के अन्य साथी मुकेश कुमार और गुरजंट पहले से साजिश के तहत मौके पर आ गए और पीड़ित की कार में जबरदस्ती घुस गए। उन्होंने उसे धमकाया और दबाव बनाकर पेटीएम के माध्यम से 5 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा उनसे 25 हजार कैश लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में जीरकपुर थाने में मामला दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें