मोहाली के फेज-पांच में ओला कैब के ड्राइवर की हुई हत्या का मामला अभी तक पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस को कोई बड़ा सुराग हाथ नहीं लगा नहीं लग पाया है। पुलिस ने फेज-चार के एक नामी अस्पताल के गेट और फेज-पांच की मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी देखी है। इसमें व्यक्ति की कार की ही दिख रही है। इसके अलावा अन्य कोई जानकारी नहीं मिली है। थाना फेज-एक एसएचओ सुखविंदर ङ्क्षसह ने कहा कि पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही केस को हल कर लिया जाएगा। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्राथमिक जांच में पता चला है कि कार के सारे शीशे खुले पड़े थे। ऐेसे में कोई व्यक्ति वहां पर आया होगा। इस दौरान किसी मुद्दे पर उन दोनों की बहस हो गई। जिसके बाद उस व्यक्ति ने चाकू से हमला कर दिया होगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना था कि यह मामला लूट का तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा है। कोई पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो सकता है। हालांकि उनकी टीमें जांच कर रही है। जिक्रयोग है कि रविवार रात ढाई बजे फेज-पांच में ओला कैब के ड्राइवर पर किसी ने हमला कर दिया था। वह कटे गले के बावजूद कार चलाकर फेज-पांच की मार्केट में पहुंचा था। इसके बाद उसने पुलिस को फोन व मार्केट के चौकीदार को बचाने की गुहार लगाई थी। जैसे ही पुलिस उसे अस्पताल लेकर जा रही थी। तभी उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी।
मोहाली में बहुत कम लोगों को जानता था मृतक
मृतक मनोज के परिवार वालों के मुताबिक उसने छह महीने पहले ही मोहाली आकर कंपनी ज्चाइन की थी। वह मोहाली में बहुत अधिक लोगों को जानता नहीं था। ऐसे में उन्हें किसी पर भी संदेह नहीं है। मनोज बड़े ही शांत किस्म का आदमी था।
पैसे सेविंग के लिए सोता था गाड़ी में
मृतक मूलरूप से राजपुरा का रहने वाला था। आने जाने में कम से कम डेढ़ दो घंटे का सफर है। इसके अलावा पैसा अलग से खर्च होता ।ऐसे में पैसे को बचाने के लिए अकसर कार में ही सो जाता था। रिश्तेदारों का कहना है कि उन्होंने उसे कई बार कहा भी कि वह उनके पास आ जाए। लेकिन वह कहना था कि किसी पर भी बोझ नहीं बनना चाहता हूं।
कॉल डिटेल वालों से पूछताछ की
वहीं, पुलिस ने घटना स्थल से रविवार रात ही फोन का डंप लिया था। इसके बाद जो जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस ने उस हिसाब से कुछ लोगों से पूछताछ की है। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।