फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की पत्नी से दिनदहाड़े स्नेचिंग

Wed, 29 Jun 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
गले से सोने की चेन झपटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
 पुलिस के आला अधिकारी बदमाशों के खिलाफ रणनीति बनाते हैं और बदमाश उसे भेदकर वारदात कर जाते हैं। पिछले दिनों एसपी ने महिला सुरक्षा और स्नेचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए विशेष योजना बनाई थी। मंगलवार को दिनदहाड़े सेक्टर-1 में फौजी की पत्नी से स्नेचिंग हो गई। महिला भाई के घर जा रही थी। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में हुमायूपुर निवासी सीमा ने बताया कि उनके पति अमित सेना में कार्यरत हैं। मंगलवार को सीमा हुमायूपुर से सेक्टर-1 में रहने वाले भाई के घर आई थी। उनके परिवार में अगले महीने किसी की शादी है। इसलिए सीमा शॉपिंग करने बाजार चली गई। खरीदारी के बाद दोपहर करीब एक बजे शीला बाइपास से ऑटो में बैठकर सेक्टर-1 के सामने उतर गई। यहां से पैदल भाई के घर की तरफ जा रही थी। इसी बीच पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए। आरोपियों ने पहले तो सीमा के नजदीक आकर बाइक की स्पीड कम की। फिर पीछे बैठे युवक ने सीमा के हाथ से बैग छीन लिया। सीमा ने शोर मचाया, लेकिन दोपहर में सड़क पर कोई नजर नहीं आया। वारदात के बाद आरोपी मुख्य सड़क से दिल्ली बाईपास की तरफ फरार हो गए। दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था। महिला के बैग में 4 हजार रुपये, एटीएम कार्ड, फौजी कैंटीन कार्ड सहित अन्य सामान था। वारदात के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीजीआई डॉक्टर और नर्स के साथ हो चुकी है स्नेचिंग

शहर में पिछले दिनों बाइक सवार बदमाशों ने चार महिलाओं से स्नेचिंग की। तीन मामलों में महिलाओं से चेन छीनी गई तो एक में बैग। इनमें से पुलिस एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है न ही आरोपियों का सुराग लगा है।
विज्ञापन


एसपी के दावों की खुली पोल

स्नेचिंग की घटना ने एसपी के दावों की पोल खोल दी है। लगातार छिनैती की वारदात होने के बाद एसपी ने पार्कों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त बढ़ाने का फैसला लिया था। साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा कि था कि कुछ संदिग्धों की पहचान कर ली गई है। लेकिन आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें