फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: लारेंस बिश्नोई को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया, 40 लाख की फिरौती मामले में होगी पूछताछ

Sat, 17 Dec 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली (पंजाब)

सार

मोहाली पुलिस सिद्धू मूसेवाला के हत्यारोपी लॉरेंस को मुक्तसर से ट्रांजिट रिमांड पर लाई थी। जानकारी के मुताबिक मुक्तसर पुलिस की पूछताछ खत्म होने के बाद मोहाली पुलिस शुक्रवार को मुक्तसर अदालत गई हुई थी।
विज्ञापन
गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को शुक्रवार को मोहाली पुलिस मुक्तसर से एक दिन के ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। आरोपी को 20 फरवरी को एयरपोर्ट के पास सेक्टर-78 के एक निजी क्लब में हुई फायरिंग के मामले में शनिवार को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मुक्तसर पुलिस की पूछताछ खत्म होने के बाद मोहाली पुलिस शुक्रवार को मुक्तसर अदालत गई हुई थी। पुलिस को सेक्टर-78 के क्लब में फायरिंग के एक पुराने मामले में लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ की जरूरत थी।

इस पर सुहाना पुलिस ने मुक्तसर अदालत से लॉरेंस बिश्नोई का एक दिन का रिमांड हासिल किया था। इसके पश्चात शनिवार को आरोपी को मोहाली अदालत में पेश करके पुलिस ने पांच दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने दो दिन का रिमांड दिया है।
विज्ञापन


पहले गिरफ्तार हो चुके हैं दो आरोपी 
शहर के सेक्टर-78 स्थित एक निजी क्लब पर 20 फरवरी को फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। क्लब मालिक से लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 40 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती न देने पर क्लब पर फायरिंग की गई थी। इस मामले में पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को नामजद किया था।

पहले खरड़ पुलिस ले चुकी है रिमांड
आरोपी लॉरेंस बिश्नोई को खरड़ पुलिस पहले भी रिमांड पर रख चुकी है। पुलिस ने 7 जून को आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोपी निखिल कांत शर्मा को पुलिस ने एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम लिया था। इस मामले में खरड़ पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई को 10 दिन के पुलिस रिमांड पर रखा था। 12 सितंबर को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बठिंडा पुलिस अपने साथ रिमांड पर लेकर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें