फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परांठे बनाने के लिए भिड़े दुकानदार

Fri, 26 Aug 2016 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेज-3बी2 की मार्केट में एक ढाबे और एक दुकानदार के बीच परांठे बनाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पुलिस थाने ले गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक, फेज-3बी2 की मार्केट में एक नामी ढाबे ने दुकान के बाहर बरामदे में तंदूर लगा रखा था। इसमें वह हर रोज सुबह परांठे बनाता है। परांठों से उड़ने वाला धुआं साथ की नामी गिफ्ट शाप की ओर जाता था। इससे साथ के दुकानदार व उसमें आने वाले ग्राहकों को काफी परेशानी होती थी। इसको लेकर वीरवार को सुबह मार्केट में जमकर हंगामा हुआ। दोनों दुकानदारों के बीच तकरार शुरू हो गई। इस बीच पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। दोनों दुकानदारों को पुलिस थाना मटौर ले गई। इसके बाद वहां अन्य दुकानदार भी एकत्र हो गए और काफी बहस के बाद दोनों दुकानदारों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें