फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई के बाद युवक से नगदी लूटी

Fri, 26 Aug 2016 09:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फेज-1 में एक दुकानदार पर कुछ युवकों ने हमला करके उसे घायल कर दिया और उसके बैग से सामान लेकर भाग गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फेज-1 निवासी विनय कुमार बुधवार रात करीब आठ बजे घर से चंडीगढ़ जा रहा था। जब रास्ते में था तो उसको फेज-1 निवासी गगन ने उसे फोन करके फेज-1 स्थित अमरटैक्स के पास बुला लिया। इस दौरान उसके पास एक बैग भी था, जिसमें नगदी और सील बंद आईफोन भी थे। वह जब अमरटैक्स के पहुंचा तो गगन व उसके साथियों ने उसपर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट करके उसे घायल कर दिया। मारपीट के बाद गगन और उसके साथी कार में भाग गए। उसने पीसीआर को फोन किया। पीसीआर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर उसे अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान जब उसने अपना बैग चेक किया तो करीब डेढ़ लाख रुपये और चार नए आईफोन गायब थे। गौरतलब है कि विजय की फेज-11 में मोबाइल की दुकान है। वह बुधवार रात दुकान बंद करके ही जा रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें