फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: गायक हंसराज रघुवंशी को जान से मारने की धमकी, 15 लाख मांगे, खुद को बताया लॉरेंस का गुर्गा

Sun, 26 Oct 2025 02:48 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चडीगढ़

सार

मेरा भोला है भंडारी भजन से सुर्खियों में आए सिंगर हंसराज रघुवंशी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। सिंगर से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। आरोपी ने खुद को लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बताया है। 

विज्ञापन
पत्नी संग गायक हंसराज रघुवंशी - फोटो : संवाद (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के गायक और 'मेरा भोला है भंडारी' फेम हंसराज रघुवंशी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी के साथ 15 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई है। सिंगर रघुवंशी को फोन कॉल कर यह धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ बताया है। अब इस मामले में मोहाली पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


हंसराज रघुवंशी के पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड विजय कटारिया की शिकायत पर जीरकपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान भी की जा चुकी है, जो मध्य प्रदेश के उज्जैन निवासी राहुल कुमार नागड़े है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, राहुल कुमार नागड़े की हंसराज रघुवंशी से पहली मुलाकात वर्ष 2021-22 में उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर में हुई थी। 

आरोपी राहुल कुमार नागड़े ने फोन और वाट्सएप कॉल कर गायक की पत्नी, मां और टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। उसने खुद को लारेंस बिश्नोई का गुर्गा बताया और गोल्डी बराड़ गैंग से संबंध होने का दावा किया। शिकायत के अनुसार, राहुल ने 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और पैसे न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। जीरकपुर पुलिस ने आरोपी राहुल कुमार नागड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें