फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: मिस पंजाबण प्रतियोगिता की प्रतिभागी के देह शोषण का आरोप, पीटीसी पंजाबी चैनल का एमडी गिरफ्तार

Thu, 07 Apr 2022 10:29 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली

सार

पीटीसी चैनल के प्रबंधकों से जुड़े लोगों ने शो में बने रहने के लिए 12-15 लाख रुपये या निर्देशक के साथ बिस्तर साझा करने की शर्त तक रखी लेकिन पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद उसे होटल में बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी रबिंदर नारायण। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘पीटीसी मिस पंजाबण’ प्रतियोगिता की प्रतिभागी के देह शोषण के आरोप में पुलिस ने बुधवार को पीटीसी पंजाबी चैनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) रबिंदर नारायण को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित युवती की शिकायत पर एमडी के खिलाफ केस दर्ज कर मोहाली पुलिस ने यह कार्रवाई की। आरोपी को बुधवार को ही जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। 

विज्ञापन


पीड़ित युवती ने 17 मार्च को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह वकालत की पढ़ाई कर रही है और कुछ समय पहले औद्योगिक क्षेत्र फेज-8-बी स्थित पीटीसी पंजाबी चैनल के दफ्तर में आयोजित मिस पंजाबण मेगा ऑडिशन में चुनी गई थी। इसके बाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए उसे 10 मार्च को बुलाया गया। उनके अलावा अन्य सभी लड़कियों को चैनल की तरफ से एक निजी होटल में ठहराया गया, जहां रात 11 बजे तक शो की रिहर्सल चलती थी। ऑडिशन करवाने वाले व्यक्ति आपस में फर्जी नाम से एक-दूसरे से बात करते थे। इस बीच एक व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी प्रतिभागी लड़कियों को अपने स्टूडियो के गुप्त कमरे में अकेले बुलाते थे और अश्लील सवाल करने के साथ अश्लील हरकतें करते थे। यहां उनकी आपत्तिजनक फोटो भी खींची गई ताकि ये फोटो दिखाकर उन्हें डराकर रखा जा सके।

पीटीसी चैनल के प्रबंधकों से जुड़े लोगों ने शो में बने रहने के लिए 12-15 लाख रुपये या निर्देशक के साथ बिस्तर साझा करने की शर्त तक रखी लेकिन पीड़िता ने विरोध किया। इसके बाद उसे होटल में बंधक बना लिया गया। उसने किसी तरह मामले की सूचना अपने पिता को दी। पिता ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अर्जी दायर की। हाईकोर्ट के निर्देश पर वारंट अफसर नियुक्त किया गया और उसने 15 मार्च को होटल पहुंचकर पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया।
विज्ञापन


इसके बाद इस मामले की लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीटीसी चैनल के एमडी रबिंदर नारायण असिस्टेंट डायरेक्टर निहारिका जैन, नैन्सी घुम्मन और लक्ष्मण समेत 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 342, 343, 354-ए, 354-बी, 354-सी, 328, 420, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया। इसी मामले में रबिंदर नारायण की गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें