फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमिग्रेशन कंपनी के प्रबंधकों ने युवक और उसके परिजनों को पीटा

Sun, 03 Jul 2016 09:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मोहाली के फेज-3बी2 स्थित सेटलिंग अब्राड कंपनी के प्रबंधकों ने युवक और उसके परिजनों को बंधक बनाकर पीटा। युवक कंपनी द्वारा विदेश न भेजे जाने के बाद कंपनी में अपने असल दस्तावेज लेने के लिए पहुंचा था, लेकिन कंपनी प्रबंधकों ने युवक को दस्तावेज देने की जगह उसे बंधक बनाकर पीट दिया इसी बीच युवक ने फोन कर अपने परिजनों को बुलाया, तो कंपनी वालों ने उन्हें भी पीट दिया। इस दौरान लोगों की पगडिय़ां तक उतर गई। इसके बाद युवक व उसके परिजन थाने गए। उन्होंने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है। मटौर थाने के एसएचओ महेश सैनी ने बताया कि उनके पास शिकायत आ गई है। कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। नियमों अनुसार बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंद्रप्रीत सिंह ने बताया कि उसने कनाडा में स्टडी वीजा पर जाने की तैयारी थी। अप्रैल में उसने फेज-3बी2 स्थित सेटलिंग अब्राड कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के प्रबंधकों ने उस समय विश्वास दिलाया कि जल्दी ही उसका वीजा लगवा देंगे। इसके लिए उसने कंपनी को चौदह हजार रुपये व अपने असल दस्तावेज सौप दिए। कंपनी वाले उसे हर बार वीजा के लिए टरकाते रहे। इसी बीच उसने अगस्त माह में अपनी टिकट भी करवा ली।  कंपनी वालो ने कहा था कि तीन जून को वीजा लग जाएगा। इसी बीच वह शनिवार को जब पता करने आए तो कंपनी प्रबंधकों ने कहा कि अभी समय लगेगा। इस पर उन्होंने अपने असल दस्तावेज मांगे तो कंपनी के प्रबंधकों ने उन्हें कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने अपने परिजनों को सूचित कर दिया। वह भी वहां पहुंच गए। इस दौरान कंपनी के मालिक गौरव तलवार कुछ बाउंसरों सहित वहां पहुंच गए। साथ ही मारपीट कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने पत्रकारों से भी हाथापाई की। पुलिस द्वारा कुछ लोगों को राउंडअप किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें