फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स तस्करी मामले में दो और गिरफ्तार

Sun, 19 Jun 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने नशे की तस्करी करने वाले दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चडियाला सूंदा थाना सोहाना निवासी हरनेक व माणकपुर खेडा निवासी गुरविंद्र के रूप में हुई है। आरोपियों को पुलिस चप्पड़चिड़ी में स्पेशल नाके पर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआईए काफी समय से इन आरोपियों की तालाश कर रही थी और कई जगहों पर छापेमारी भी की जा रही थी। लेकिन इनका सुराग नहीं लग पा रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिली थी कि दो आरोपी बलौंगी के आस पास हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम आरोपियों को दबोचने के लिए निकली और बलौगी से पुलिस ने दो आरोपी हरनेक व गुरविंद्र को दबोच लिया। आरोपी बलदेव व शशिपाल को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें