फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास-ससुर और पति के खिलाफ थाने पहुंची महिला, किया बड़ा खुलासा

Sun, 04 Sep 2016 09:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
बेदखल की गई बहू ने सास, ससुर और पति पर 10 लाख रुपये दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी में पता चला है कि बहू की शिकायत मिलने से पहले उसके सास-ससुर ने एसपी को लिखित शिकायत दे चुके हैं। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता फेज-7 निवासी जसबीर कौर का आरोप था कि उसके पति हरदीप सिंह और सास राजदीप कौर और ससुर कुलवंत पिछले काफी समय से उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। हालांकि, पूछताछ में पता चला है कि घटना वाले दिन उसका पति दिल्ली में था। पति के इस बयान की सचाई का पता लगाने के लिए पुलिस कॉल डिटेल निकलवा रही है। ताकि, यह पता लग सके कि हरदीप सिंह पर जिस दिन मारपीट के आरोप लगे हैं, उस दिन वह दिल्ली में था या मोहाली में।

पता ये भी चला है कि हरदीप सिंह और जसबीर कौर का एक साल पहले प्रेम विवाह हुआ था। शादी के समय दोनों परिवारों की ओर से किसी प्रकार का कोई पैसा खर्च नहीं किया गया था, लेकिन अब 10 लाख रुपये दहेज में मांगने की भी पड़ताल हो रही है। बताया गया है कि हरदीप के माता-पिता उसे और अपनी पुत्रवधू को पहले ही बेदखल कर चुके हैं।
विज्ञापन


ऐसे में पुत्रवधू द्वारा दहेज मांगने और मारपीट की शिकायत पुलिस महिला सेल में की गई थी, जिसकी जांच चल रही है। मारपीट मामले के जांच अधिकारी मटौर थाना के एएसआई हरभजन सिंह ने जसबीर कौर की शिकायत पर मामला दर्ज करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें