फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीसी लांडरां में मामूली बात पर भिड़े स्टूडेंट्स

Thu, 14 Apr 2016 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीजीसी लांडरां में बैसाखी पर चल रहे समागम में बुधवार दोपहर कुछ छात्रों में मामूली बात को लेकर टकराव हो गया। इस दौरान कुछ छात्रों ने आउटसाइडर साथियों को बुलाकर एक छात्र को बुरी तरह पीट कर घायल कर दिया। जिसे फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, थाना सोहाना की पुलिस ने घायल नवजीत सिंह के बयानों पर मुकुलदीप, अनुज शर्मा व दो आउटसाइडर राजू और रूपा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह मामला बुधवार दोपहर का है। कॉलेज में बैसाखी पर समागम चल रहा था। इस बीच कॉलेज के दो लड़के आए और नवजीत को घेर लिया। साथ ही उसे धमकाने लगे कि तू ज्यादा को-आर्डिनेटर बनता है। इसके साथ ही गाली गलौच शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से बहसबाजी शुरू हो गई। इसी बीच आरोपियों ने दो अपने अन्य साथियों को बुलाकर डंडे व रॉडों से नवजीत पर हमला कर दिया। उसे पूरी तरह से लहूलुहान कर वह फरार हो गए। जबकि घायल को अन्य साथियों ने मिलकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक चिकित्सा दी। साथ ही घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें