फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पर हत्या की धारा जोड़ने की मांग, धरना शुरू

Fri, 09 Sep 2016 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चाओमाजरा निवासी जगदीप सिंह जग्गू की मौत का मामला गरमा गया है। जग्गू के परिजन मामले के आरोपियों पर कत्ल की धारा जोड़ने को लेकर संघर्ष की राह पर आ गए है। वहीं, परिवार पर 31 अगस्त को कातिलाना हमला होने से भी लोगों में गुस्सा है। वीरवार को जग्गू के पारिवारिक मेंबरों ने सेक्टर-76 स्थित प्रबंधकीय कॉम्प्लेक्स स्थित एसएसपी आफिस के बाहर धरना शुरू कर दिया। धरने को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। धरने में आप के कई सीनियर नेता व वालंटियर शामिल हुए। आम की अगुवाई सुरिंदर कौर व श्री आनंदपुर साहिब के जोन इंचार्ज दर्शन सिंह धालीवाल कर रहे थे। धरने पर बैठे लोगों ने मौके पर पहुंचे एसपी गुरसेवक सिंह बराड़ को मांग पत्र सौंपा। इसमें कत्ल केस की धाराएं शामिल करवाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि करीब पांच महीने पहले जग्गू का शव पुलिस स्टेशन सोहाना के पास पेड़ पर लटका मिला था। इस मामले में जग्गू का मालिक राजपाल सिंह वालिया पहले ही जेल में है। वहीं, 31 अगस्त को गांव चाओमाजरा में मृतक जग्गू के माता-पिता व अन्य पारिवारिक सदस्यों पर उनके ही गांव के तीन लोगों ने हमला कर दिया था। आरोप है कि इन लोगों ने जबरदस्ती घर में घुस कर उनकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए थे। हमले में जग्गू के पिता बलविंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें