लालड़ूू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित लैहली चौक पर नाहर पुलिस द्वारा की नाकेबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग करते समय एक व्यक्ति से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 5280 कैप्सूल बरामद कर मामला दर्ज किया है। लालड़ूू थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब सवा नौ बजे उक्त चौक पर पुलिस नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी समय ऑटो में सवार एक नौजवान जिसने पीठ पर काले रंग का बैग डाल रखा था, पुलिस को देखते ही वह ऑटो से उतर कर पीछे की ओर भागने लगा, पुलिस को शक होने पर उसे रोक कर बैग की तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के तौर पर प्रयोग होने वाले 5280 कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी की पहचान डिंपल पुत्र मनोहर लाल निवासी गड़ा थाना, जालंधर के तौर पर हुई है। मामला दर्ज कर उसे बुधवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस को एक दिन का रिमांड हासिल हुआ है।
27 ग्राम हेरोइन सहित एक पकड़ा
लालड़ूू। अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित दप्पर टोल प्लाजा के निकट नाहर पुलिस ने नाकेबंदी दौरान वाहनों की चेकिंग करते समय एक व्यक्ति से 27 ग्राम हेरोइन सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। लालड़ूू थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे दप्पर टोल प्लाजा के निकट हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पैदल जा रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगा। पुलिस को शक होने पर उक्त व्यक्ति को रोक कर तलाशी ली तो उससे 27 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान भवन सूद निवासी इंनर, वार्ड नंबर 2, अखाडा बाजार, कूल्लू, हिमाचल प्रदेश के तौर पर हुई है।