फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिला की चेन स्नैच कर भागे आरोपी को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैर कर रही महिला की चेन स्नैच कर भागे आरोपी को लोगों ने पकड़ा
विज्ञापन

सेक्टर-66/67 की डिवाडिग रोड पर वीरवार शाम का है मामला
पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-66/67 की डिवाडिग रोड पर सैर कर रही एक महिला से स्नैचिंग कर भाग रहे आरोपी को लोगों ने दबोच लिया। इस दौरान आरोपी की जमकर धुनाई करने के बाद उसे फेज-11 पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान हीतेश निवासी राजपुरा (पंजाब) के रूप में हुई है।
फेज-11 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि रेनू नामक महिला ने स्नैचिंग की शिकायत दी है। स्नैचर पुलिस की गिरफ्त में है। मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में सेक्टर-66 की पार्षद के पति अरुण गोयल ने बताया कि वीरवार शाम दो महिलाएं सेक्टर-66/67 की डिवाडिंग रोड पर सैर कर रही थीं। इस दौरान एक युवक पीछे से आया और रेनू के गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगा। इस दौरान रेनू के शोर मचाने पर आसपास के लोग स्नैचर के पीछे दौडे़ और थोड़ी दूर पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस थाना फेज-11 ले गए। जहां एसएचओ फेज-11 गुरप्रीत सिंह बैंस भी पहुंचे। पुलिस ने जब स्नैचर हीतेश से पूछताछ की तो उसने कहा कि चेन झाड़ियों में फेंक दी। स्नैचर सफेद रंग की स्कूटी से आया था, जिस पर नंबर भी नहीं लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद को बताया मानसिक रोगी
स्नैचर को जब लोग थाने ले गए तो उसने खुद को मानसिक रूप से बीमार बताया। पुलिस ने उसके परिजनों को फोन कर थाने बुलाया। कुछ देर बाद उसका भाई व अन्य लोग थाने पहुंचे। आरोपी के भाई का कहना है कि उसका भाई मानसिक रूप से बीमार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें