फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ का डीजल से भरा टैंकर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ के सस्ते डीजल की मोहाली में की जा रही थी सप्लाई
विज्ञापन

टैंकर का चालक व मैनेजर काबू, एक आरोपी फरार
पुलिस ने मटौर थाने में दर्ज किया केस

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। चंडीगढ़ से सस्ता पेट्रोल व डीजल लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले गिरोह का एक्साइज एंड टेक्स-सेशन विभाग व पुलिस ने मिलकर पर्दाफाश किया है। विभाग की मोबाइल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर वाईपीएस चौक पर पीछा कर टैंकर को दबोचा। इससे 2500 लीटर डीजल बरामद हुआ है। पुलिस दो आरोपियों को दबोचने में कामयाब रही है। आरोपियों की पहचान नूर मोहम्मद व राहुल शर्मा के रूप में हुई। जोकि टैंकर का ड्राइवर पेट्रोल पंप का सेल्स मैनेजर बताए जा रहे हैं। जबकि दर्शन सिंह नाम का एक आरोपी फरार हो गया। इस संबंधी मटौर थाने में आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
असिस्टेंट एक्साइज एंड टेक्ससेशन कमिश्नर शालिन वालिया ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि यह टैंकर पेट्रोल पंप एम/एस चंडीगढ़ पेेट्रोवेज सेक्टर-52 बी से भरा गया था। यह डीजल एमएस खेर कंस्ट्रक्शन चुन्नी लांडरां रोड खरड़ में सप्लाई किया जाना था। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर उक्त लोगों को काबू कर लिया गया। इस दौरान ड्राइवर के पास से 27 नवंबर 2018 का एक इनवायस भी बरामद हुआ है। इस संबंधी उन्होंने बताया कि इससे पहले इस क्लाइंट को डीजल की सप्लाई की जा रही है। साथ ही पंजाब में अन्य ग्राहकों को भी तेल मुहैया करवाया जाता है।
विज्ञापन

जिक्रयोग है कि चंडीगढ़ में पंजाब के मुकाबले डीजल व पेट्रोल की कीमतें काफी कम हैं। ऐसे में तेल की तस्करी होती है। इससे पंजाब को राजस्व का नुकसान होता है। वहीं, विभाग अब इस काम में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई हुई है। साथ ही इस मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


इस बारे में पहले भी किया जा चुका है आगाह
जानकारी के मुताबिक इससे पहले जनवरी माह पेट्रोलियम डीलर्स पंजाब की टीम ने कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि पंजाब में तेल के दाम ऊंचे होने से पेट्रोल व डीजल की तस्करी काफी बढ़ गई है। मोहाली डिस्ट्रिक पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान अशविंदर मोगिया ने बताया कि अगर सरकार ट्राइसिटी में पेट्रोल व डीजल के दाम बराबर हो जाए तो तस्करी पर नकेल कसी जा सकेगी। इस समय मोहाली व चंडीगढ़ के पेट्रोल में करीब दस और डीजल चार से पांच रुपये का अंतर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें