डेराबस्सी। यहां के नजदीकी गांव सैदपुरा में एक 32 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है, जिनके आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिंद्र सिंह ने बताया कि सविता पत्नी राजेश हाल निवासी किराएदार गांव सैदपुरा मूलरूप निवासी बिहार की शादी को चौदह साल हो गए थे। जो पिछले कुछ समय से अपने पति व दो बच्चों के साथ उक्त गांव में किराए पर रही थी। उसका पति रेहड़ी चलाता है। जो वीरवार को भी काम पर गया हुआ था। सुबह 11 बजे उसके पड़ोसियों ने सूचना देकर बताया कि उसकी पत्नी ने फंदा लगा लिया है। पुलिस को मृतका के पास से कोई भी सुसाइड नोट नही मिला है। पुलिस ने मृतका के वारिसों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।