संदिग्ध परिस्थितियों में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत.
- मृतक की मां ने बहू पर बेटे के कत्ल करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर। जीरकपुर-पटियाला हाईवे पर 52 वर्षीय एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जबकि मृतक की मां ने अपनी बहू पर उसके बेटे को कोई जहरीली चीज देकर कत्ल करने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद आगामीं कार्रवाई करते हुए विसरा जांच के लिए लैब भिजवा दिया हैं, ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सकें। मृतक की पहचान सतिंदरपाल सिंह निवासी दशमेश नगर जीरकपुर के रूप में हुई है, जो लंबे समय से बेरोजगार था और शराब का आदी था।
बलविंदर कौर ने बताया कि उसका बेटा सतिंदरपाल बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। वहीं, बीते कई दिनों से सतिंदरपाल लुधियाना अपनी मां के पास गया हुआ था, जहां से रविवार सुबह ही घर लौटा था। वहीं, रविवार को उसकी तबीयत अचानक खराब होने लगी, जिसके चलते उसे एक अस्पताल में चेकअप के लिए ले गए। यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरी ओर बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां दलजीत कौर निवासी लुधियाना से यहां आ पहुंची, जिसने पुलिस को बताया कि सतिंदरपाल और बलविंदर कौर के बीच पिछले लंबे समय तनाव चल रहा था। जिसको लेकर उसका बेटा परेशान था। आरोप लगाया कि सतिंदरपाल को उसकी बहू बलविंदर ने कोई जहरीली चीज देकर कत्ल किया है, जिसके लिए जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस की नजरअंदाजी के बाद दलजीत कौर ने अपने रिश्तेदारों के साथ पोस्टमार्टम के दौरान अस्पताल में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। जिसको देखते हुए पुलिस ने मृतक की मां की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद विसरा की जांच के लिए खरड़ लैब भेज दिया है, जिसकी अंतिम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कोट्स ::::
मृतक की मां दलजीत कौर और पत्नी बलविंदर कौर दोनों के बयानों को कलमबद्ध कर लिया है, जिसके चलते धारा 174 तहत कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंपकर विसरा की जांच के लिए लैब भेजा गया है, तांकि सतिंदरपाल की मौत के असल कारणों का पता चल सकें।
-गुरमेल सिंह, एएसआई कम जांच अधिकारी, पुलिस थाना जीरकपुर।