ऑल्टो कार से 14 पेटी देसी शराब बरामद
बनूड़/लांडरां। बनूड़ पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक ऑल्टो कार से हरियाणा में बनी मालटा मारका देशी शराब की 14 पेटी शराब बरामद की है। यह शराब हरियाणा से तस्करी के जरिये लाई जा रही थी। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि कार चालक तारा सिंह वासी लालड़ू मंडी को काबू कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।