फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर लाश ले कर जा रही एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर एंबुलेंस हुई हादसे का शिकार
विज्ञापन

लावारिस पशु के अचानक आने से हुआ हादसा
एंबुलेंस में एक परिवार पीजीआई से यूपी ले जा रहा था शव
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात गांव जवाहरपुर के नजदीक एक लावारिस पशु के अचानक आगे आ जाने कारण एंबुलेंस समेत दो वाहन हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों वाहन डिवाइडर पर चढ़ कर क्षतिग्रस्त हो गए। एंबुलेंस में चंडीगढ़ पीजीआई से शव को यूपी ले जाया जा रहा था। इस दौरान पीड़ित परिवार काफी देर तक परेशान होता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को भेजने का प्रबंध किया।
रविवार रात करीब 10:30 बजे एक एंबुलेंस शव को लेकर पीजीआई चंडीगढ़ से यूपी जा रही थी। इस दौरान एंबुलेंस के आगे जा रहे वाहन के सामने अचानक लावारिस पशु आ गया। उसे बचाते के दौरान वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया, उसके पीछे आ रही एंबुलेंस के चालक का संतुलन बिगड़ गया और एंबुलेंस डिवाइडर पर चढ़कर हादसे का शिकार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में दोनों वाहनों में सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण जाम लग गया। एएसआई नरिंदर कुमार ने मौके पर पहुंच कर शव को भेजने का प्रबंध कर क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवा बहुत मुश्किल के साथ जाम खुलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें