फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पर मिनी बस का नंबर लगाकर आया था आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पर मिनी बस का नंबर लगाकर आया था आरोपी
विज्ञापन

सोहाना एरिया में कॉल सेंटर कर्मी से दुष्कर्म का मामला
आरोपी द्वारा कार पर लगाया नंबर गुरदासपुर की मिनी बस का
डीएसपी बोले- जल्द गिरफ्त में होगा आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। सोहाना एरिया में कॉल सेंटर कर्मी से दुष्कर्म के मामले का आरोपी अभी तक पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। पुलिस अभी तक आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। वहीं, पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस कार में आरोपी पीड़िता को ले गया था, उस पर उसने फर्जी नंबर लगाया था। जब पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो यह नंबर कार का नहीं बल्कि गुरदासपुर में चलने वाली एक मिनी बस का निकला। पुलिस ने आरोपी की तलाश में चंडीगढ़ में भी दबिश दी थी लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सका। डीएसपी सिटी दो रमनदीप सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी तक पुलिस पहुंच नहीं सकी है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-66 के कॉल सेंटर की महिला मुलाजिम ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि 15 अप्रैल को अपनी ड्यूटी से वापस आ रही थी। तभी पता पूछने के बहाने आरोपी ने अपनी कार रोकी और जबरदस्ती उसे अपनी कार में बैठा लिया। इसके बाद उसे जान से मारने की धमकियां दी। आरोपी उसको गांव संभालकी और नानूमाजरा में सुनसान जगह पर ले गया। जहां पर उसने पीड़िता से दुष्कर्म किया। वारदात के बाद पीड़िता किसी बहाने अपनी कार से बाहर निकली। इसके साथ ही बड़ी मुश्किल से उसने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि घटना के बाद वहां पर काम करने वाली लेबर पहुंच गई। फिर महिला ने अपने पति को फोन पर इस मामले में कॉल किया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने उसके पति पर सोहाना थाने में पहुंचकर शिकायत दी है। वह वह फेज-11 और सोहाना के थाने में गई। कहीं पर भी उसकी सुनवाई नहीं हुई। वह दो दिन तक धक्के खाते रही। इसके बाद जैसे ही मामला एसएसपी के ध्यान में आया था तो उन्होंने सोहाना थाने के एसएचओ को सस्पेंड कर दिया था। इसके साथ पीड़िता की शिकायत पर रेप का केस दर्ज किया था। इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग और पंजाब महिला आयोग दोनों संज्ञान ले चुके हैं।
विज्ञापन


महिलाएं अज्ञात को लिफ्ट न दें
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने इंडिगो एयरलाइंस, एयर इंडिया, एयर एशिया, गो-एयर कंपनियों में तैनात महिला पुलिस कर्मियों से मीटिंग करके पंजाब पुलिस की ‘शक्ति एप’ बारे जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को यह भी कहा कि सड़क पर चलते समय शार्ट कट रास्तों को न अपनाए। सफर करते समय लड़कियां न तो किसी अज्ञात व्यक्ति को लिफ्ट दें और न ही किसी अज्ञात व्यक्ति के वाहन में लिफ्ट लें। ऐसा करने से लड़कियां दुष्कर्म जैसी वारदात से बच सकेंगी।
विज्ञापन


महिलाओं का मददगार बनेगा शक्ति एप
महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिला पुलिस ने शक्ति एप बनाया है। मंगलवार को कम्युनिटी पुलिस के मुलाजिमों ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गुरुद्वारा सिंह सभा फेज-11 मोहाली, रेलवे स्टेशन मोहाली, गांव कंडाली स्थित पीर की दरगाह समेत शहर में विभिन्न प्राइवेट कंपनियों के बाहर नारी शक्ति एप के पोस्टर चिपकाए व कंपनियों में जाकर नौकरी कर रही लड़कियों को भी जागरूक किया। उन्हें नारी शक्ति एप के बारे जानकारी देकर इस के इस्तेमाल बारे भी बताया गया ताकि भविष्य में किसी लड़की के साथ ऐसी घटना होने पर आरोपी को दबोचा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें