फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बारों के लाइसेंस मुअतल,

विज्ञापन
विज्ञापन
नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पंजाब सरकार हुई सख्त
विज्ञापन

अलग-अलग चैकिंग में 114 पेटियां शराब बरामद, छह लाख जुर्माना वसूला

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। कर एंड आबकारी ने उन डिस्को व बारों पर शिकंजा कस दिया है। जहां पर नियमों को ताक में रखकर लोगों को शराब परोसी जाती है। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने पांच हार्ड बारों की चेकिंग की। साथ ही नियमों में कोताही पाए जाने के चलते उनके लाइसेंस मुअत्तल कर दिए गए हैं। आबकारी व कर अफसर विनोद पाहुआ ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। किसी को भी इसके लिए बक्शा नहीं जाएगी। कर एवं आबकारी विभाग के अफसर ने बताया कि उनकी टीम की तरफ से अलमस हास्पिटेलिटी, द विलेज, जीएस इंटरप्राइजेस, हॉप हाईवे व जस फूड (वाकिंग स्ट्रीट) के हार्ड बारों की चेकिंग की गई। चेकिंग दौरान नियमों में कई खामियां पाई गई। इसके बाद उनके लाइसेंस को मुअत्तल कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी तरफ उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगह पर नाकेबंदी करके विभाग की टीमों ने कुल 114 पेटियां शराब की बरामद की हैं। जो कि बाहरी राज्यों से जिला मोहाली में लाई जा रही थीं। विभाग द्वारा की गई अलग अलग चेकिंगों के दौरान 6 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है। उन्होंने बताया कि जिले में आने वाले त्यौहारों व शादी स्मारोहों के सीजन में और भी सख्ती की जाएगी तथा नाजायज शराब की आमद को रोका जाएगा। दूसरी तरफ से शहर में बाहर से आने वाले लोगों को शराब तस्करी से रोका जा सके। इसके लिए विभाग की तरफ से पूरे शहर के एंट्री प्वाइंट पर बोर्ड लगाए गए है। जिनमें बताया गया है कि बाहर राज्यों से शराब लाते पकड़े जाने पर दो लाख रुपये का जुुर्माना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें