फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार महिला से चेन छीनकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने कहा, एक्टिवा सवार झपटमारों ने छीनी चेन
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो मामला मामूली झगड़े का निकला
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-27/28 की डिवाइडिंग रोड से एक महिला ने पुलिस कंट्रोल रूम पर उनसे सोने की चेन छीनने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि ग्रे-ब्लैक रंग की एक्टिवा स्कूटर के अधूरे नंबर सीएच1एएन-6337 पर सवार दो युवक उनसे सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों झपटमार बिना हेलमेट के एक्टिवा पर सवार थे। इस पर पीसीआर की गाड़ियां और सेक्टर-26 थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को जांच में वारदात छीनाझपटी की नहीं होने का शक हुआ। इस पर पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला और उनके बेटे अरविंदरपाल सिंह से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में मामला बीच सड़क मामूली झगड़े का होना पाया गया। पुलिस ने बताया कि महिला और उनका बेटा बाइक से जा रहे थे। उक्त डिवाइडिंग रोड पर एक एक्टिवा पर सवार दो युवक वहां से गुजरे और उनसे उनकी नोकझोंक हो गई लेकिन दोनों युवक मौके से निकल गए और महिला ने उनसे चेन छीने जाने की सूचना पीसीआर को दी। आरोपी युवकों की पहचान कबीर और आयुष के रूप में बताई गई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने शिकायत पर उक्त आरोपियों पर सीआरपीसी-107/151 के तहत कार्रवाई कर उनसे पूछताछ की। हालांकि इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें