फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाप ने किया रेप, बेटी हुई गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मां ने दी पुलिस को शिकायत, आरोपी पिता गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। फेज-एक में एक सौतेले पिता द्वारा अपनी ही सौतेली बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला उस समय सामने आया जब बेटी दस माह की प्रेगनेंट हो गई। साथ ही उसने मां को सारी बात बताई। इसके बाद लड़की की मां की शिकायत के बाद आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लड़की की मां ने बताया कि तीन साल पहले उसके पति से छुटकारा हो गया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले में आरोपी व्यक्ति से शादी कर ली गई थी। साथ ही मोहाली के गांव में रहना शुरू हो गए थे। उसने बताया कि उसकी 11 वर्षीय बेटी भी उसके साथ ही रह रही थी। करीब दस दिन पहले उसकी बेटी ने पेट में दर्द की शिकायत बताई। इसके बाद जब वह अपनी बेटी को अस्पताल लेकर गई तो उनके होश उड़ गए। डॉक्टर ने उसे बताया कि उसकी बेटी दस माह से गर्भवती है। इसके बाद उन्होंने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने अपनी सारी बात बताई। इसके बाद उन्होंने पति के खिलाफ शिकायत देने का फैसला लिया। साथ ही पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। जिक्रयोग है कि इससे पहले भी इस तरह का एक मामला आया था। जब पिता ने अपनी सौतेली बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया था। इस मामले में आरोपी पिता को दस साल तक की कैद हुई थी। जबकि नयागांव में एक भाई द्वारा अपनी बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें