फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 लड़कों व एक लड़की ने मिलकर पी शराब, फिर युवक ने फ्लैट से छलांग लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैट से गिरकर युवक की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

पुलिस बोली- 4 लड़कों व एक लड़की ने मिलकर पी शराब, फिर युवक ने लगा दी छलांग
खरड़ के केंद्रीय विहार का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
शव को सिविल अस्पताल मोहाली में रखवाया, आज होगा पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। केंद्रीय विहार में एक युवक की फ्लैट से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिन वालिया के रूप में हुई है। उसके पिता कुलदीप चंद ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। शव को सरकारी अस्पताल मोहाली के शवगृह में रखवाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।
जांच अधिकारी एएसआई अश्वनी कुमार ने बताया कि केंद्रीय विहार के एक फ्लैट में रात करीब ढाई बजे 4 लड़कों व एक लड़की ने मिलकर शराब पी। इसके बाद किसी बात पर सचिन वालिया ने फ्लैट से छलांग दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


किसी लड़की ने उठाया था फोन
थाना सदर खरड़ में सचिन वालिया के मौसेरे भाई रणदीप सिंह वालिया ने बताया कि उसकी सचिन की मौत का उन्हें सोमवार सुबह उस समय पता लगा जब उन्होंने उसके मोबाइल पर फोन किया। पहले तो कई बार फोन मिलाने पर फोन व्यस्त आया। काफी देर के बाद फोन मिला तो एक लड़की ने फोन उठाया तो उसने कहा कि सचिन का एक्सीडेंट हो गया है। वह अस्पताल में है।

टेलीकाम प्राइवेट कंपनी में काम करता था सचिन
कुलदीप चंद ने बताया कि सोमवार सुबह सचिन की माता ने बेटे को फोन मिलाया तो फोन किसी पुलिस अफसर ने उठाया और उन्होंने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि सचिन अभी अविवाहित था और टेलीकाम प्राइवेट कंपनी मोहाली में बतौर एग्जीक्यूटिव एचआर की नौकरी करता था। वह जलवायु टावर सन्नी एनक्लेव खरड़ में एक फ्लैट में रह रहा था।
विज्ञापन


रात दो बजे शराब की बोतल लेने आया था सचिन : सन्नी
सचिन के साथ रह रहे सन्नी ने बताया कि वह इकट्ठे ही जलवायु टावर में रह रहे थे। रात करीब दो बजे सचिन कमरे में शराब की बोतल लेने आया और कह कर गया कि वह अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी में जा रहा है। उसे भी आज सुबह सचिन की मौत का पता उस समय लगा जब पुलिस कर्मचारी जांच करने के लिए फ्लैट में आए।

फोटो कैप्शन- सचिन वालिया का फाइल फोटो तथा थाना सदर खरड़ में बातचीत करते उसके पिता व अन्य रिश्तेदार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें