फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में विवाहिता से छह महीने तक रेप, आरोपी भागा यूएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से दुष्कर्म कर यूएसए भाग गया आरोपी
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर फेज-आठ थाने में दर्ज हुआ केस
आरोपी महिला के संपर्क था, यूएसए ले जाने का दिया था झांसा


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
एक विवाहिता से यूएसए ले जाने का झांसा देकर आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया फिर उसे मारपीट कर अमेरिका भाग गया। पुलिस ने आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ बबला निवासी गांव रामूवाला जिला बठिंडा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह अपनी शादी से पहले ही गुरमीत के संपर्क में थी। शादी के बाद भी आरोपी उसे फोन करता था। वह उसे अपने साथ यूएसए ले जाने का झांसा देता था। करीब छह महीने पहले वह गुरमीत के कहने पर मोहाली में आकर पीजी में रहने लगी। यहां आकर गुरमीत उससे शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने यूएसए ले जाने का दबाव बनाया तो उसने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। बाद में उसने आना भी छोड़ दिया। परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि जल्दी आरोपी दबोच लिया जाएगा। जिक्रयोग है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है, जिसमें आरोपी दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद यूएसए भाग गया। पुलिस के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में विदेश मंत्रालय से संपर्क कर बनती कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें