फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में की शादी, बच्चा होने पर छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में की शादी, बच्चा होने पर छोड़कर भागा
विज्ञापन

फेज-एक मोहाली निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत
आरोपी की पहली पत्नी से हैं तीन बच्चे, दूसरी पत्नी खा रही है धक्के
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
करीब दो साल पहले सेक्टर-56 निवासी एक व्यक्ति ने गांव मोहाली की एक लड़की को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद लड़की से शारीरिक संबंध बनाए। लड़की जब प्रेगनेंट हो गई तो आरोपी ने उससे मंदिर में शादी कर ली। दोनों बलौंगी में साथ रहने लगे। जब लड़की ने बच्चे को जन्म दिया तो आरोपी उसे छोड़कर अपनी पहली पत्नी के पास पहुंच गया। लड़की अब इंसाफ के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जब वह 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। इस दौरान आरोपी उसके घर के पास आता था। इस बीच दोनों में प्रेम संबंध शुरू हो गए। इसके बाद आरोपी उसे विवाह का झांसा देकर दोस्त के घर ले गया। वहां पर उसने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने कई बार ऐसा किया। जब वह प्रेगनेंट हो गई तो उसने आरोपी को बताया। 30 मई 2016 को आरोपी उसे मनसा देवी मंदिर ले गया, जहां दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद दोनों आदर्श कॉलोनी बलौंगी में रहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की ने बताया कि अक्तूबर 2016 में उसका एक्सिडेंट हो गया। इस दौरान उसे पहले मोहाली फिर पीजीआई में दाखिल कराया गया। पीजीआई से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी के दो भाई उसके घर आने लगे। जनवरी 2017 में उसकी डिलीवरी हो गई। सब कुछ सही चल रहा था, अचानक पति गुस्से में आकर गांव चला गया। इसके बाद जब वह आरोपी के भाईयों के पास गई तो उन्होंने बताया कि वह अब वापस नहीं आएगा। वह पहले ही तीन बच्चों का पिता है। करीब एक महीने बाद उसका पति वापस आया।पूछने पर उसने बताया कि उसके भाई झूठ बोल रहे हैं। इसके बाद उसने अपने स्तर पर जांच की तो पता चला कि पति शादीशुदा है। इसके बाद उसने बलौंगी थाने में शिकायत दी। उस समय आरोपी ने समझौते का दबाव बनाया। उसे तीन लाख रुपये का चेक देने की बात कहकर समझौते पर हस्ताक्षर करवा लिए। उसके बाद वह पैसे देने में आनाकानी करने लगा। उसने इस संबंध में वुमन सेल को शिकायत दी। पीड़िता का कहना है कि वह आठ महीनों से इंसाफ के लिए धक्के खा रहे हैं। डीएसपी अमरोज सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें