फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर को नकली एसी देने वाला सप्लायर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुुर। ढकोली के किशनपुरा में एक बिल्डर को नकली एसी (एयर कंडीशन) देने के मामले में ढकोली पुलिस ने बुधवार देर रात एसी सप्लायर को धर दबोचा। इसकी पहचान राम ओबरॉय निवासी ममता एनक्लेव के रूप में हुई है, जो इंडस्ट्रियल एरिया पंचकूला से एसी की सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया। एक दिन का रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसे लेकर यमुनानगर गई, जहां से विकास एजेंसी के मालिक गगन लांबा की दुकान से लॉयड कंपनी के 16 नकली एसी बरामद किए गए। पुलिस ने गगन लांबा को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह उत्तर प्रदेश से एसी लाता है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिस ने गहराई से जांच की तो नकली एसी बनाने वाले किसी बड़े सरगना का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन

मन्नत स्क्वेयर में बिल्डर की ओर से दो और तीन बीएचके के फ्लैटों में नकली एसी लगाकर लोगों को दिया जा रहा था। इसकी भनक कंपनी लॉयड के अधिकारियों को लगी तो उन्होंने पुलिस साथ दबिश देकर जांच की तो इन स्प्लिट एसी की यूनिट्स पर लगे कंपनी के बारकोड नकली थे।
उधर, बिल्डर गौतम मित्तल ने बताया कि उन्होंने उक्त एसी राम ओबरॉय से खरीदे हैं और उनके द्वारा की गई पेमेंट के साथ साथ अब कंपनी उनके एसी भी उतारकर ले गई है जोकि उनके साथ दोतरफा लूट है। कंपनी के क्षेत्रीय अधिकारी मनप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस क्षेत्र में कोई उनकी कंपनी के नकली एसी बनाकर बाजार में बेच रहा है। एएसआई निर्मल सिंह ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं व जल्द ही इस गोरखधंधे में शामिल बड़े गुनहगार को पकड़कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें