फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से कैश निकलवाने गए व्यक्ति का एक्टिवा पर रखा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से कैश निकलवाने गए व्यक्ति का एक्टिवा पर रखा बैग चोरी
विज्ञापन

लैपटॉप, बैंक की पासबुक व अन्य दस्तावेज थे बैग में, पुलिस को दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। मोहाली की एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत एक व्यक्ति को एटीएम से कैश निकलवाना उस समय महंगा पड़ गया, जब सड़क किनारे खड़ी उसकी एक्टिवा पर टंगा बैग चोरी हो गया। पीड़ित ने शिकायत पुलिस अधिकारियों को दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन

कृष्ण गर्ग निवासी पंचकूला ने बताया कि वह महिंद्रा ट्रैक्टर्स लिमिटेड मोहाली में कार्यरत है। शुक्रवार देर शाम ऑफिस से छुट्टी करके घर लौट रहा था। रास्ते में जीरकपुर के पारस डाउन टाउन मॉल के निकट एटीएम केंद्र से कैश निकलवाने के लिए रुका। उन्होंने अपनी एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी की। किसी कारण एटीएम से कैश नहीं निकला तो वह वापस आए तो देखा कि उसका बैग चोरी हो चुका है। उसने अपने स्तर पर लोगों से पूछताछ की, लेकिन बैग का कुछ पता नहीं लगा। वह शिकायत दर्ज करवाने पुलिस थाने पहुंचे, जिन्होंने शिकायत दर्ज न करके कई किलोमीटर दूर डेराबस्सी के गांव मुबारिकपुर के सांझ केंद्र भेजा, तब कहीं जाकर उनकी शिकायत दर्ज हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें