फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

217 पेटी शराब पकड़ी, पुलिस की बड़ी सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
217 पेटियां शराब और 20 ग्राम हेरोइन समेत 8 गिरफ्तार
विज्ञापन

जिला पुलिस ने शुक्रवार रात को तस्करों पर कसा शिकंजा
वरना कार, कैंटर और थ्री व्हीलर से हो रही थी शराब तस्करी
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली/जीरकपुर/डेराबस्सी/खरड़। जिले में शराब तस्करों पर शुक्रवार रात पुलिस ने शिकंजा कसा। इस दौरान 217 पेटियां शराब व 20 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने कैंटर, वरना कार व थ्री व्हीलर को कब्जे में लेकर 8 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने आरोपियों को काबू करने की पुष्टि की। उन्होंने जिले के समूह गजटेड ऑफिसरों व एसएचओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले की सीमा में किसी भी तरह के नशीले पदार्थों की तस्करी बिल्कुल न होने दी जाए।

कैंटर से लुधियाना ले जा रहा था शराब
सीआईए स्टाफ मुबारकपुर के इंचार्ज प्रकाश मसीह के नेतृत्व में टीम जीरकपुर-पटियाला एयरपोर्ट रोड के लाइट प्वाइंट पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मोहाली नंबर का एक कैंटर रोक कर चेक किया तो उसमें से शराब की 200 पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने कैंटर चालक को काबू कर लिया जिसकी पहचान बलदेव राज निवासी मुबारिकपुर के रूप में हुई। आरोपी पर जीकरपुर थाने में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी ने बताया कि वह उक्त शराब पंचकूला से लाया था और लुधियाना ले जा रहा था।
विज्ञापन


आटो में पकड़ी शराब
एसएसपी ने बताया कि सदर खरड़ थाने की पुलिस ने नाके पर मोहाली नंबर का आटो पकड़ा जिसमें से 19 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आटो मालिक जसवदिंर सिंह, राजपाल सिंह व शेर सिंह को काबू कर उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

20 ग्राम हेरोइन समेत तीन काबू
एसएसपी ने बताया कि थाना सदर खरड़ की अगुवाई में पुलिस ने विक्की सिंह, मनोज शर्मा व टीनू नाम के 3 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ नंबर की कार से हो रही थी शराब तस्करी
थाना डेराबस्सी की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक चंडीगढ़ नंबर की वरना कार को रोका। उसकी चेकिंग की तो उसमें से 7 पेटियां शराब बरामद हुई। कार मालिक सलिंदर सिंह को काबू कर उसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें