फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ेरोइन तस्करी करने वाले दो दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन बरामद, ट्राइसिटी में थे सक्रिय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो हेरोइन तस्करों को चंडीगढ़ नंबर की पजेरो गाड़ी समेत दबोचा है। आरोपियों से 55 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपी मोहाली व साथ लगते इलाकों में हेरोइन की सप्लाई करते थे। आरोपियों की पहचान सुरजीत सिंह समराला व कुलविंदर सिंह निवासी समराला उर्फ कल्लू के रूप में हुई है जो कि पेशे से प्रॉपर्टी कारोबारी व किसान हैं। एसटीएफ के एसपी राजिंदर सिंह सोहल ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक एसटीएफ को सूचना मिली थी कि मोरिंडा साइड से घड़ूूआं की तरफ आरोपी हेरोइन तस्करी करने के आ रहे हैं। इसके बाद एसटीएफ की टीम हरकत में आ गई और आरोपियों को दबोच लिया। जब आरोपियों की तलाशी ली गई तो उनसे हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद एसटीएफ की टीम ने आरोपियों व कार को कब्जे में ले लिया। साथ ही इस संबंधी एसटीएफ के फेज-चार स्थित थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


दोस्त से लगी नशे की आदत
इस मौके आरोपी सुरजीत सिंह ने बताया कि वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर हैं। उसका एक टिप्पर भी चलता है। उसको अपने दोस्त हरप्रीत सिंह निवासी मोहाली ने एक साल पहले हेरोइन पीने की आदत डाली थी। वह छह महीने से हेरोइन पीते आ रहा है। साथ ही अब नशा छोड़ने की दवाई भी ले रहा। जबकि दूसरा आरोपी कुलविंदर सिंह खेतीबाड़ी का काम करता है। जिसकी दीपक से दो साल पहले दोस्ती हुई थी। उसने उसे हेरोइन पीने की अदालत लगा दी। इसके बाद उसकी दोस्ती सुखजीत सिंह के साथ हुई थी।
विज्ञापन


दिल्ली से हेरोइन लेकर आते थे आरोपी
उसने बताया कि सुखजीत सिंह उनसे पैसे लेकर दिल्ली से हेरोइन मंगवाता है। जो कि एक नाइजीरियन व्यक्ति से हेरोइन लेकर आता है। यह दोनो नाइजीरियन का नाम नहीं जाते है। आरोपी दिल्ली से सस्ती हेरोइन लेकर घंडूआं, खरड़, मोहाली व चंडीगढ़ में अपने ग्राहकों को मंहगी रेट ऊपर बेचते थे। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें