फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाना यूट्यूब से हटाया, टाइटल भी किया चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पंजाबी गीतकार गुरसेवक गुरी उर्फ गुरी वड़ैच ने वीरवार को मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका लिखा गाना शरबती अखियां किसी ने यूट्यूब से हटा दिया है। साथ ही नई आ रही एक पंजाबी फिल्म में इस गीत का टाइटल प्रयोग किया गया है। उन्होंने इस संबंध में स्टेट साइबर सेल को शिकायत देने का फैसला लिया है, ताकि मामले की सच्चाई को सामने लाया जा सके। उन्होंने कहा कि यह गाना उनकी प्रॉपर्टी थी। इसके चलते ही उन्हें पहचान मिली थी, लेकिन किसी ने जानबूझकर ऐसा कर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है।
विज्ञापन

फेज-4 स्थित मोहाली प्रेस क्लब में पंजाबी गीतकार गुरी वड़ैच ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि शरबती अखियां गीत करीब 10 वर्ष पहले उन्होंने लिखा है, जिसको गायिका मनिंदर दियोल ने गाया था और संगीत सचिन आहूजा ने दिया था। उस गीत की बाकायदा वीडियो भी बनाई गई थी। आडियोज कंपनी द्वारा वर्ष 2014 में यूट्यूब पर भी अपलोड किया गया था। उसका गीत इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसायटी (आईपीआरएस) मुंबई के पास रजिस्टर्ड है और गीत की उसको रॉयल्टी भी आती रही है। प्रेस कांफ्रेंस में पंजाबी गीतकार भट्टी भड़ी वाला तथा प्रोड्यूसर डायरेक्टर राजा विर्क ने भी गीतकार गुरी वड़ैच के गीत पंजाबी फिल्म में चलाने की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें