फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी से अगवा हुआ 4 वर्षीय बच्चा 19 घंटों बाद सुरक्षित घर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी से अगवा हुआ 4 वर्षीय मासूम 19 घंटों बाद सुरक्षित घर पहुंचा
विज्ञापन

बच्चे को अगवा करने और उसे घर के बाहर छोड़ने की घटना सीसीटीवी में हुई कैद
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। यहां की गुलाबगढ़ सड़क से शनिवार शाम को चार वर्षीय प्रवासी बच्चा अगवा हो गया। सूचना पाकर पुलिस ने इलाके के चारों तरफ नाकाबंदी कर उसकी तलाश शुरू कर दी। अपहरणकर्ता बच्चे को रविवार सुबह 11:15 बजे उसके घर के बाहर छोड़कर चला गया। बच्चे को अगवा करने व उसे वापस छोड़ने की घटना सीसीवीटी में कैद हो गई है।
डीएसपी सिमरनजीत सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को प्रिंस के पिता बाल किशोर निवासी रायबरेली हाल निवासी गुलाबगढ़ ने शिकायत दी थी कि उसका 4 वर्षीय पुत्र प्रिंस को शाम करीब पौने पांच बजे घर के बाहर से कोई व्यक्ति उठा ले गया है। यह घटना घर के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सीआईए इंचार्ज सतवंत सिद्धू के नेतृत्व में टीम को साथ लेकर बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस सारी रात प्रिंस की तलाशती रही, परंतु उसका सुराग नहीं मिला। रविवार सुबह सवा ग्यारह बजे अपहरणकर्ता घर के बाहर ही बच्चे को छोड़ गया। सीसीटीवी कैमरे में दिख रहा है कि एक व्यक्ति अकेला पैदल आया और बच्चे को घर के बाहर छोड़कर चला गया। बच्चे का पिता डेराबस्सी में एक लकड़ी की दुकान पर मिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए मोहाली के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतवंत सिंह सिद्धू ने बताया कि घर लौटे प्रिंस से अगवा करके ले जाने वाले व्यक्ति के बारे में काफी देर पूछताछ की लेकिन वह ज्यादा छोटा होने के कारण कोई भी जानकारी देने में असमर्थ था। प्रिंस को अगवाकर ले जाने के समय सीसीटीवी में अपहरणकर्ता का चेहरा साफ दिखाई नहीं दे रहा है परंतु वापस छोड़कर जाने के समय व्यक्ति का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
कैप्शन- बच्चे और उसके परिवार के साथ डीएसपी सिमरनजीत सिंह।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें