फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, खंभे से टकराई

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार ऑडी ने मचाया कहर, खंभे से टकराई
विज्ञापन

मोहाली। बलौंगी-कुंभड़ा मार्ग पर वीरवार शाम उस समय सनसनी फैल गई जब दो वाहनों को ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार ऑडी कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कार के बैलून तक खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की स्पीड वाली सुई 150 पर रुकी हुई थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई जिस दौरान पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की हालत खतरे से बाहर है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक को कुछ चोटें आई हैं जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडी कार को ग्रीन एन्कलेव निवासी सुमित बराड़ नाम का युवक चला रहा था। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार तेज रफ्तार में ही आगे जा रही एक ट्रॉली व एक कार के बीच में से गुजर रही थी। अचानक बेकाबू हुई कार पहले आगे जा रही कार से थोड़ी टकराई और फिर खंभे में जा लगी। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें