फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंगर जैली की जमानत याचिका खरिज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप मामले में सिंगर जैली की मुश्किलें बढ़ीं
विज्ञापन

जिला अदालत ने एक बार फिर रद्द की जमानत याचिका
आरोपी का नार्को टेस्ट हुआ, लिफाफा बंद रिपोर्ट अदालत में पेश
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस से रेप के मामले में जेल में बंद आरोपी पंजाबी पॉप गायक जरनैल सिंह जैली की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक बार फिर उनकी जमानत याचिका रद्द हो गई है। वहीं, उन्हें जेल में ही अपना समय गुजारना पड़ेगा। इससे पहले पुलिस आरोपी का नार्को टेस्ट करवा चुकी है, इसकी लिफाफा बंद रिपोर्ट अदालत में जमा हो चुकी है। इस मामले में पुलिस जैली के खिलाफ चालान भी पेश कर चुकी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, यह मामला अक्तूबर 2014 में सामने आया था। एक मॉडल ने आरोप लगाया था कि उसने पंजाबी गायकी सीखने के लिए जरनैल सिंह उर्फ जैली से मुलाकात की। जैली ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह उसे गाने की ट्रेनिंग देगा। उसने उसे गाना सिखाना शुरू कर दिया। इसी बीच एक दिन वह उसे बहाने से सेक्टर-57 के फ्लैट में ले गया। जहां पर पहले से ही उसके साथी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने उसे कोल ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया था। जैली ने उसकी वीडियो भी तैयार कर ली थी। साथ ही उसे धमकी दी थी कि किसी को इस बारे में बताया तो उसकी वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। वहीं, वारदात के बाद मारपीट कर एक अज्ञात स्थान पर छोड़ गए थे। मॉडल ने फिर अपने एक जानकार को बुलाया। जिसने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। इसके बाद जैसे ही आरोपी पर केस दर्ज हुआ था। उसके बाद आरोपी विदेश भाग गया था। वह तीन साल तक भगोड़ा रहा था। अप्रैल 2017 में उसने सरेंडर कर दिया था। तब से आरोपी जेल में ही चल रहा था। यह मामला काफी हाईप्रोफाइल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें