फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध टैक्सी स्टैंड वाली खबर के साथ..

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अवैध स्टैंड बना उठा रहे सवारियां
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा रोडवेज को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर।
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बने बस स्टैंड के पास अवैध टैक्सी स्टैंड बनाकर सवारियां उठाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की गई है। कौशल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि पंजाब रोडवेज ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन (पीआरटीसी) द्वारा जीरकपुर बस स्टैंड में आने-जाने वाली बसों की पर्ची काटने का ठेका उनके पास है। बीते कई दिनों से अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर गांव सिंघपुरा के पास बने बस स्टैंड के पास कुछ लोगों ने अवैध टैक्सी स्टैंड बनाकर जबरदस्ती सवारियों को गाड़ियों में बिठा रहे हैं। जब टैक्सी स्टैंड पर खड़े कारिंदों को वाहन हटाने के लिए कहा गया तो उन्होंने इंकार कर दिया। वहीं, जब मामले की शिकायत पुलिस थाने में दी गई तो जान से मारने की धमकियां देने लगे।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार, अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर किसी को टैक्सी स्टैंड बनाने की इजाजत नहीं है। वहीं, अवैध रूप से चलने वाले टैक्सी स्टैंड की वजह से रोडवेज को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ट्रैफिक इंचार्ज मनफूल सिंह ने कहा कि संबंधित मामले की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोट
मामला मेरी जानकारी में नहीं है। अधिकारियों को मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करने के आदेश दे दिए हैं।
-एसके अग्रवाल, ईओ, एमसी आफिस जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें