फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की हत्या के मामले में काम दिलाने वाली महिला से हुई पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की हत्या मामले में काम दिलाने वाली महिला से पूछताछ
विज्ञापन

अब तक 31 लोगों से हुई पूछताछ के बावजूद पुलिस के हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-69 में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला से पूछताछ की है। यह वही महिला है जिसने दो साल पहले लड़की को काम पर लगाया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक 31 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है पर पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इसके अलावा पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले थे, लेकिन उससे भी कुछ नहीं मिल पाया।
जिक्रयोग है कि 9 नवंबर को नाबालिग लड़की गायब हुई थी और 15 को उसका शव झाड़ियों में मिला था। जो गला हुआ था और उसके शरीर पर चाकूओं के निशान मिले थे। डाक्टरों ने मृतका से रेप की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान शीला के रूप में हुई है। वह भी मटौर गांव की निवासी है, जहां पर नाबालिग लड़की के परिजन रहते हैं। शीला ने पुलिस को बताया कि वह मृतका के परिवार की करीबी है। उसने दो साल पहले नाबालिग को वकील के घर पर आया के रूप में रखवाया था। शीला मूल रूप से यूपी निवासी है। पता चला है कि शनिवार को भी उससे पूछताछ हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कई टीमें इस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


डंप भी खंगाला
पुलिस ने जिस इलाके में लड़की की हत्या हुई थी वहां से मोबाइल डंप भी उठाया है। साथ ही मृतका के परिजनों के मोबाइल काल की डिटेल भी खंगाली है, लेकिन इससे भी पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें