फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलेगा गन प्वाइंट पर एकाउंटेंट को किडनैप करने का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब खुुलेगा गन प्वाइंट पर अकाउंटेंट को किडनैप करने का राज
विज्ञापन

खरड़ पुलिस आरोपियों को लाई प्रोडक्शन वारंट पर
आरोपियों में ट्राइसिटी की पहली महिला कैब ड्राइवर है शामिल, दो दिन के रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। एलआईसी कालोनी मुंडी खरड़ के निवासी व मोहाली की एक कंपनी में अकाउंटेंट लगे इंद्रजीत सिंह को पिस्तौल के दम पर गाड़ी समेत अगवा करने के दो आरोपियों को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। आरोपियों में ट्राइसिटी की पहली महिला चालक नवदीप कौर निवासी तलवंडी भाईके और गुरप्रीत सिंह निवासी नाहला जालंधर को पुलिस ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट हासिल करके खरड़ अदालत में पेश किया । जज ने दोनों आरोपियों को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने के आदेश दिए।
जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी इंद्रजीत सिंह को पिस्तौल के दम पर एलआईसी कालोनी से गाड़ी समेत अगवा करके ले गए थे। आरोपियों ने उसकी ब्रेजा गाड़ी व अन्य कार में उसके कैश कार्ड से रोपड़ से पेट्रोल डलवाया और फिर जालंधर से ही उसके कार्डों द्वारा शापिंग की। जब आरोपी उसके कार्डों का उपयोग करते थे तो उनकी डिटेल उसके ईमेल में आ जाती थी। इसके बाद चारों आरोपियों ने इंद्रजीत सिंह को फगवाड़ा के पास छोड़ दिया और उसी ब्रेजा गाड़ी पर जाली नंबर लगा कर घूमते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन आरोपियों ने जालंधर डिवीजन 7 के किसी क्षेत्र में फिर किसी गाड़ी द्वारा किसी घटना को अंजाम दिया, जहां वे पुलिस के हाथ आ गए। इन आरोपियों ने जालंधर पुलिस के पास स्वीकार किया कि उन्होंने इस गाड़ी को मुंडी खरड़ से व्यक्ति समेत अगवा किया है। ये आरोपी कपूरथला की जेल में बंद थे, जिन्हें जालंधर पुलिस अदालत मे पेश करने के लिए लाई थी। खरड़ पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट हासिल करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों को खरड़ अदालत में पेश किया गया।

फोटो कैप्शन- अगवा मामले में गिरफ्तार आरोपी नवदीप कौर तथा गुरप्रीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ।
फोटो नंबर- 11 खरड़-फोटो नंबर 03
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें