फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लाट खरीद के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू (मोहाली)। जीरकपुर के एक व्यक्ति से प्रॉपर्टी के मामले में कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने पर पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी लालड़ू हरनेक सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन

गुलशन राय पुत्र संतलाल निवासी 563 सावित्री टावर, वीआईपी रोड, जीरकपुर ने एसएसपी को शिकायत दी कि 2014 में उसने अनिल गुप्ता निवासी मकान नंबर 85, सेक्टर-6, पंचकूला से दो प्लाट लिए थे। इनके पैसों का लेनदेन लालड़ू के एक होटल में हुआ था, परंतु उक्त व्यक्ति ने शिकायतकर्ता के नाम न रजिस्ट्री करवाई और जुबानी कह दिया कि वह निर्माण कर ले। इस पर उसने निर्माण कर लिया और अब बार-बार कहने पर भी अनिल गुप्ता रजिस्ट्री नहीं करवा रहा। गुलशन ने बताया कि अनिल के एक रिश्तेदार रघुवीर कुमार निवासी गुड़गांव ने उसे बताया कि उक्त प्लाट तो उसने खरीद लिए हैं। गुलशन ने आरोप लगाया कि अनिल गुप्ता व रघुवीर कुमार ने मिलीभगत कर उसके साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की है। लालड़ू पुलिस ने दोनोें आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें