फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने काबू किया थाने पर हमले का आरोपी, अब खुलेगा जालंधर में हुए हमले का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में थाने पर हुए ग्रेनेड हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

एनआईए ने आरोपी को पुलवामा से किया काबू
कड़ी सुरक्षा में आरोपी को अदालत में किया पेश
आरोपी का रिमांड लेने के लिए रखे कई तर्क, पांच दिन के रिमांड पर भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गत साल जालंधर के थाने में हुए ग्रेनेड हमले के आरोपी आमिर नजीर मीर को नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा से गिरफ्तार किया है। वीरवार को उसे अदालत में पेश किया। यह हमले का मुख्य आरोपी है। आरोपी का रिमांड लेने के लिए एनआईए के अधिकारियों ने कई तर्क दिए। अदालत में एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि अमिर नजीर को पहले पकड़े गए दो आरोपियों फाजिल बशीर व शाहिद के आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की जानी है। इसके बाद आरोपियों की सारी रणनीति सामने आ जाएगी। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया। अब आरोपी को 12 मार्च को अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान अदालत के बाहर सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए थे।
विज्ञापन

14 सितंबर 2018 को जालंधर के मकसूंदा पुलिस स्टेशन की इमारत पर ग्रेनेड हमला हुआ था। इस हमले में एक पुलिस कर्मचारी जख्मी हो गया था। पुलिस ने हमले के संबंध में कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पहले मामले की जांच पुलिस करती रही। बाद में जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। एजेंसी ने हमले के लिए एक कश्मीरी आतंकी संगठन को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद एनआईए ने दो आरोपियों फाजिल बशीर व शाहिद को काबू किया था। दोनों जालंधर के एक प्राइवेट कालेज में बीई सिविल इंजीनियरिंग कर रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद मुख्यारोपी को एनआईए ने काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें