फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार के इंचार्ज के खिलाफ धोखाड़ी का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब ठेकेदार के मैनेजर पर 10 लाख की धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन

विश्वास के चलते नरेंद्रपाल ने करण को सौंपे हुए थे हस्ताक्षर करके खाली चेक
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। पुलिस ने शराब ठेकेदार के मैनेजर के खिलाफ दस लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शराब ठेकेदार नरेंद्रपाल सिंगला वासी चंडीगढ़ ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके पास कुराली क्षेत्र के शराब के ठेके हैं और इस कारोबार को देखने के लिए कुराली में स्थापित दफ्तर का काम मैनेजर करण कुमार देखता था। सारा काम करण को ही सौंपा होने के कारण वह कैश इकट्ठा करके बैंक में जमा करवाता था। दफ्तर के काम को चलाने के लिए उसने अपने हस्ताक्षर खाली चेकों पर करके करण को दिए हुए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके बैंक खातों का लेन-देन करण ही करता था जिस कारण उसका करण पर विश्वास बना हुआ था। आरोप है कि इस विश्वास की आड़ में करण ने खाली चेक पर दस लाख रुपये भरकर अपने बैंक खाते में डाल लिए। राशि कम होने पर उसने रिकार्ड देखा तो हेराफेरा सामने आई और उसके बाद से करण गायब है। नरेंद्रपाल की शिकायत पर पुलिस ने करण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें