फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लड़की को पीटा, फिर कार में लेकर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो युवकों ने लड़की को पीटकर किया जख्मी, फिर कार में ले गए
विज्ञापन

सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में बुधवार देर शाम का है मामला
फर्जी पते पर आए थे उक्त लोग, अब तक नहीं हो पाई पहचान
इलाके के लोगों ने इस संबंधी पुलिस को लिखित में दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-88 स्थित पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट्स में बुधवार रात उस समय अफरातफरी मच गई, जब लोगों ने सी-4 टावर की लिफ्ट से चीखने की आवाजें सुनी। इस बीच एक व्यक्ति ने हिम्मत कर लिफ्ट को रोकने की कोशिश की। उसने देखा कि दो युवक एक लड़की से मारपीट कर रहे थे। लड़की पूरी तरह से लहूलुहान हो चुकी थी। डर के कारण वह लिफ्ट के अंदर नहीं गया। इसके बाद जब तक लोग वहा पहुंचे, उक्त लोग लड़की को गाड़ी में लेकर फरार हो गए थे। इस मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल की जा रही है। पुलिस के पास इस मामले में शिकायत नहीं आई है। दूसरी तरफ इलाके की संस्था ने वहां पर चल रही कुछ लोगों की गुंडागर्दी के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस द्वारा अब तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
यह मामला बुधवार शाम करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है। कुछ लोगों ने सी-4 टावर में मारपीट व चिल्लाने की आवाजें सुनी। इसी बीच इलाके के लोग इकट्ठे होने लगे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने जब लिफ्ट को रोका तो उसने दो लड़के को एक लड़की से मारपीट करते देखा। लड़की पूरी तरह लहूलुहान थी। इसके बाद वह लड़की को लिफ्ट से निकालकर गाड़ी में ले गए। मौके पर थाना सोहाना के एसएचओ समेत कई अधिकारी पहुंच गए। मामले की पड़ताल की गई, लेकिन वहां पर हमलावरों का कोई सुराग नहीं लग पाया। पता चला है कि उन्होंने गेट पर सिक्योरिटी गार्ड के पास भी गलत एड्रेस लिखवाया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 फरवरी को भी हुआ था विवाद
लोगों ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि 26 फरवरी को भी कुछ अज्ञात लोगों ने पूरब प्रीमियम अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी। इस दौरान एंट्री को लेकर विवाद हुआ था। इलाके के लोगों ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें