राहुल गांधी के फर्जी पीए पर दर्ज हैं तीन केस
- ठगी के केस में था चल रहा था भगोड़ा, मोहाली में था घरेलू हिंसा का केस दर्ज
-कई कांग्रेसी नेताओं से टिकट दिलाने के नाम पर मांगे थे पैसे
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
राहुल गांधी का फर्जी पीए बनाकर लोगों को ठगने वाला परमिंदर सिंह तूर काफी शातिर है। उसने जहां लोगों को नौकरियां दिलाने के नाम पर ठगा है, वहीं कांग्रेसी नेताओं को टिकट दिलाने का झांसा देकर भी ठग चुका है। आरोपी पर पटियाला और मोहाली में तीन केस दर्ज हैं। इनमें वह भगोड़ा चला रहा था। वहीं, तूर पर आरोप है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले टिकट दिलाने के नाम पर भी कई नेताओं से पैसे की मांगे थे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई कांग्रेसी नेता सामने नहीं आया है।
जानकारी के मुताबिक, परमिंदर सिंह तूर पर धोखाधड़ी का केस लुधियाना के लाडोवाली थाने में 2013 में दर्ज हुआ था। बाद में वह पीओ घोषित कर दिया गया दिया था। इसके बाद उसपर 498ए का केस मोहाली के फेज-8 थाने में दर्ज में हुआ था। इसके अलावा तूर पर पटियाला के कोतवाली थाने में भी धोखाधड़ी का केस दर्ज है। पटियाला वाले केस में बेल पर छूट गया था। एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि आरोपियों को कई थानों में केस दर्ज हैं। हालांकि आरोपियों ने लोगों से कितने पैसे ठगे है। इसकी जांच की जा रही है।
आरोपी के खिलाफ दो शिकायतें आईं सामने
तूर के पकड़े जाने के बाद उसके खिलाफ दो लोगों ने शिकायतें पुलिस को दी हैं। इनमें संगरूर जिले के अमरगढ़ और दूसरा पायल का रहने वाला है। आरोपी ने दोनों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगा था।
दसवीं पास है आरोपी, हथियारों की होगी जांच
जीरकपुर। मामले के जांच अधिकाीर एएसआई फूलचंद ने बातया कि परमिंदर तूर 10वीं कक्षा तक पढ़ा है। उन्होंने बताया कि उसका विदेश में आना-जाना था। उन्होंने बताया कि पुलिस को परमिंदर व गनमैनों से मिले हथियारों की जांच के लिए डीसी ऑफिस को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। इसके बाद आरोपियों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।